VISITORS

Monday, September 13, 2010



तलाक के बाद हनीमून

आलोक तोमर
रांची। दो बार तलाक के बाद भाजपा और शिबू सोरेन फिर साथ आ गए हैं। मुख्यमंत्री दो बार शपथ ले चुके अर्जुन मुंडा बनेंगे और तीन बार शपथ ले चुके शिबू सोरेन उन्हें समर्थन देंगे। सोरेन पर दया भी आती है, मगर वे शायद इसी लायक थे। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए अर्जुन मुंडा ने राज्यपाल एम.ओ.एच. फ़ारूक से मिलकर उन्हें 45 विधायकों के समर्थन की चि_ी दी। झामुमो, आजसू, जनता दल (युनाइटेड) के नेता और दो निर्दलीय विधायक भी उनके साथ थे।
इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रघुबर दास ने बताया कि अर्जुन मुंडा को विधायक दल का नेता चुना गया है। ग़ौरतलब है कि बीते 30 मई को शिबू सोरेन के इस्तीफ़ा देने के बाद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। इससे पहले सोमवार सितंबर 6 को जेएमएम विधायक दल के सचेतक शशांक शेखर भोक्ता ने कहा था, कि राज्य में लोकप्रिय सरकार बनाने के लिये जल्द दावा पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जेएमएम बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये तैयार है और अब बीजेपी को आगे पहल करना है।
झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिये 41 विधायकों की आवश्यकता है और बीजेपी के 18, जेएमएम के 18 और आजसू के पांच विधायकों के ठोस समर्थन से यह जादुई आंकड़ा प्राप्त हो जाएगा। राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाये रखने की परंपरा के कारण बीजेपी में एक बार फिर मुंडा का नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सबसे ऊपर चल रहा है। मुंडा दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। झारखंड में अर्जुन मुंडा को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है, और वह जेएमएम और एजेएसयू के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राज्य में तीन महीने से जारी राजनीति गतिरोध टूटा। जेएमएम ने कहा, बिना शर्त समर्थन दिया।
मौजूदा विधायक दल के नेता रघुवर दास के इस्तीफे़ के बाद मुंडा को नया नेता चुना गया है। सोमवार की रात दास को फोन कर बीजेपी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने विधायक दल की बैठक बुलाने को कहा। मंगलवार सितंबर को बैठक के बाद रघुवर दास ने कहा, निर्देश के मुताबिक मैंने अपना पद छोड़ दिया है और पार्टी विधायक दल की बैठक में अर्जुन मुंडा को नेता चुना गया है।
इससे पहले बीजेपी ने झारखंड में जेएमएम और एजेएसयू के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करने का फ़ैसला किया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय मारू ने कहा, पार्टी ने नई सरकार बनाने का फ़ैसला किया है। तीन महीने पहले बीजेपी और जेएमएम की गठबंधन सरकार उस वक्त बिखर गई, जब बजट सत्र के दौरान लोकसभा में कटौती प्रस्ताव पर जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन ने यूपीए सरकार के पक्ष में मतदान किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, जेएमएम ने सरकार बनाने की बीजेपी की पहल को बिना शर्त समर्थन देने का फ़ैसला किया है। इससे पहले शिबू सोरेन के बेटे और जेएमएम विधायक दल के नेता हेमंत सोरेने ने कहा कि वह समान विचारधारा वाली पार्टियों को समर्थन देने के विकल्प खुले रखे हुए हैं, क्योंकि फिर से चुनाव कराने पर भी खंडित जनादेश ही आएगा। एजेएसयू के उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी कहा है कि उनके पांच विधायक बीजेपी की पहल का समर्थन करेंगे। बीजेपी संसदीय बोर्ड ने 28 अप्रैल को सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेने का फ़ैसला किया, क्योंकि शिबू सोरेन ने पार्टी की तरफ़ से लोकसभा में लाए गए कटौती प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया। बाद में हेमंत सोरेन की तरफ़ से बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी को पत्र लिखे जाने पर बीजेपी ने समर्थन वापसी के फै़सले को रोक दिया। इस पत्र में जेएमएम ने कहा कि वह बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार है। लेकिन जेएमएम अपनी बात से पीछे हट गई और बारी बारी से सरकार का नेतृत्व करने की मांग करने लगी। इस बात पर सहमित बनी कि 25 मई को सोरेन मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे, जिसके बाद मुंडा अगली गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे।
लेकिन जब जेएमएम सत्ता साझेदारी की डील से भी पीछे हट गई, तो हताश होकर बीजेपी को 23 मई को शिबू सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेना पड़ा। इसके बाद सोरेन सरकार गिर गई और राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया। यह बात सब जानते हैं कि राजनीति में कोई लंबे समय तक दोस्त और दुश्मन नहीं रहता जी हां, इस बात का उदाहरण दे रही हैं भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा। ये दोनों पार्टी एकबार फिर साथ-साथ दिख रही हैं। ऐसा माना जा रहा है, कि ये दोनों एक बार फिर झारखंड में मिल-जुलकर अपनी सरकार बनाने वाले हैं। इन दोनों पार्टियों की बीच लंबे समय से बातचीत चल रही है हालांकि खुले तौर पर ये वार्ता नहीं हो रही थी। बातचीत के बाद भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी है। वह जल्द ही सरकार बनाने का दावा करेगी। भाजपा का दावा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा फिर बिना शर्त समर्थन देगी।
सूत्रों के अनुसार रांची में मंगलवार सुबह भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता रघुवर दास ने नेता पद से इस्तीफा दे दिया, तथा अर्जुन मुंडा को विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुंडा अब राज्यपाल से मुलाकात करने जाएंगे तथा सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
इससे पहले रविवार सितंबर 5 को झामुमो की बैठक हुई थी। इसमें झामुमो नेता शिबू सोरेन को सारे फैसले लेने के अधिकार सौंप दिए गए थे। इस बीच, भाजपा की भी बैठक हुई थी, जिसमें अर्जुन मुंडा को सारे अधिकार सौंपे गए थे।

झारखंड में जम कर चली रकम की राजनीति

हृ कृष्णमोहन सिंह
नई दिल्ली। शिबू सोरेन ने अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन यों ही नहीं दे दिया है। राजनैतिक तौर पर भले ही मोर्चा को कोई ख़ास लाभ नहीं हुआ हो, मगर गुरुजी और उनकी पार्टी अच्छी ख़ासी रईस हो गई है। एक बड़े उद्योग समूह ने भाजपा के लिए इस काम में दिल खोल कर सहयोग किया है, और ज़ाहिर है, कि इस सहयोग की पूरी कीमत यह कंपनी वसूल करेगी। टूटने से बचने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा( झामुमो) ने उद्योगपति एस्सार के तथाकथित यसमैन अर्जुन मुंडा को मजबूरी में समर्थन दे दिया। अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए एस्सार का दिल्ली में कारपोरेट चीफ़ यानी लाइज़निंग चीफ़ रहा निशीकांत दूबे लगभग पांच माह से रात दिन एक किये हुए हैं।
कहा जाता है कि दूबे आज भी अघोषित रूप से रूइया के लिए तथाकथित लाइज़निंग का काम कर रहा है। रूइया की रूची झारखंड के खादानों में है। सो एक बार उसका यसमैन मुख्यमंत्री बन गया तो कर्नाटक के रेव्ी ब्रदर्स की तरह रूइया भी झारखंड में मालामाल हो जायेगा। उसका अघोषित लाइजनर भी और मालामाल हो जायेगा। अघोषित लाइजऩर का तो घोषित लाइजनिंग के समय का ही रूइया की कई कम्पनियों में करोड़ों रूपये के शेयर हैं। इस लाइजऩर के चलते सुषमा स्वराज भी रूइया की तथाकथित शुभचिंतक हो गई हैं और अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए पूरा ज़ोर लगा दी है।
सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह को भी तथाकथित लाइजनर के अलावा खुद अर्जुन मुंडा ने पहले से ही पटा रखा है। अर्जुन मुंडा जब मुख्यमंत्री थे तो राजनाथ भाजपा अध्यक्ष थे। कहा जाता है कि उस समय अर्जुन मुंडा राजनाथ और वेंकैया नायडू को हर माह सलामी देने जाते थे। सो ये लोग भी अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए जी जान से लगे हुए हैं। सुषमा,राजनाथ ही हैं जिनने रघुवर दास पर दबाव डालकर झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता पद से इस्तीफ़ा देने के लिए मजबूर किया और अर्जुन मुंडा को नेता भाजपा विधायक दल बनवाया। भाजपा अध्यक्ष नीतिन गडकरी इस समय रूस भ्रमण कर रहे हैं। वह 6 अगस्त को गये थे। उनपर भी सुषमा स्वराज और राजनाथ का भारी दबाव था कि अर्जुन मुंडा को ही मुख्यमंत्री बनाने के लिए हामी भरिये। गडकरी इन दोनों के दबाव में आ गये। नागपुर के तीन व्यापारी भी इसमें प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं, जो रांची में डेरा डाले हुए हैं।
कहा जाता है कि ये भी कुछ अपने पावर प्रोजेक्ट के धंधे और कुछ अन्य लाभ के लिए अन्दर -अन्दर एस्सार लाबी के तथाकथित अंग हो गये हैं। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन मुंडा अपने चहेते एस्सार के तथाकथित लाइजऩर के सहयोग से 30 जून 2010 से ही झामुमो,आजसू,जदयू व कुछ निर्दलियों को साम-दाम-दंड-भेद से पटाने में लगे रहे। झामुमो के हेमंत सोरेन तो पहले किसी भी हालत में अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन देने के लिए राज़ी नहीं हो रहे थे। क्योंकि वह अर्जुन मुंडा के रग़-रग़ से वाकिफ़ हैं। अर्जुन मुंडा ने उनके पिता शिबु सोरेन को कई बार दग़ा दिया है। अर्जुन मुंडा मूल रूप से तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के हैं। वह संघ से दीक्षित होकर भाजपा में नहीं आये हैं। इसलिए भी उनको तरह-तरह के करम करने से कोई गुरेज़ नहीं रहा है। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने जो किया वह उतना उजागर नहीं हो पाया, वरना दुनिया जानती कि वह भी किसी से कम नहीं। इस बार मुख्यमंत्री बन गये तो पुरानी आदत तो रहेगी ही। लेकिन इसबार उनकी हर फ़ाइल पर कांग्रेस और उसके चहेते अफ़सरों की निगाह रहनी है। सो ऐसे अर्जुन मुंडा को समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनवाने से अच्छा सरकार नहीं बने तो ही ठीक।
हेमंत सोरेन ने भाजपा नेताओं से कहा कि आप लोग भाजपा के किसी वरिष्ठ आदिवासी विधायक को मुख्यमंत्री बनवाइये, झामुमो उसका समर्थन करेगी। हेमंत ने इसके लिए खूंटी विधान सभा के भाजपा विधायक और तीन बार मंत्री रहे संघ से दीक्षित, नीलकंठ मुंडा को समर्थन देने का संकेत किया। नीलकंठ को भाजपा के वरिष्ठ सांसद व लोकसभा उपसभापति करिया मुंडा तथा पूर्व विदेश-वित्ता मंत्री यशवंत सिन्हा भी मुख्यमंत्री बनवाना चाहते थे। लेकिन सुषमा एवं राजनाथ को तो अर्जुन मुंडा के अलावा कोई और इस पद पर चाहिए ही नहीं। ये दोनों अर्जुन मुंडा के नाम पर अड़े रहे, और इधर अर्जुन मुंडा व एस्सार के तथाकथित लाइजऩर ने मिलकर झामुमो के विधायकों को साम-दाम-दंड-भेद से पटाने का अभियान तेज़ कर दिया। झामुमो के विधायकों एवं सांसदों का तो अपनी बोली लगाने का इतिहास ही रहा है।
सो कहा जाता है, कि लगभग दो तिहाई विधायक मेढ़की भूमिका में अर्जुन मुंडा व उसकी तथाकथित एस्सारी पलड़े में छलांग लगा दिये। यह सब कर्म हुआ चुनाव कराने से रोकने के सुचिता के नाम पर। कितने में क्या हुआ इसका खुलासा भी कुछ दिन में हो जायेगा। यह हो जाने की पक्की सूचना मिलने के बाद शिबू सोरेन- हेमंत सोरेन ने पार्टी बचाने के लिए मजबूरी में अर्जुन मुंडा को समर्थन किया।


मास्को में गडकरी आखिर किसके मेहमान

हृ सुप्रिया रॉय
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी विदेश यात्राओं के मामले में पार्टी के सबसे बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी को भी मात देने में जुटे हुए हंै। इस समय वे मास्को में हैं और उनकी इस पांच दिन की यात्रा को ले कर अच्छा ख़ासा विवाद छिड़ गया है। तकनीकी तौर पर गडकरी पेयजल के क्षेत्र में रूस के सहकारी आंदोलन की भूमिका का अध्ययन करने गए हैं। भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वॉटर फ्रीडम रिवोल्यूशन संस्था के निमंत्रण पर गडकरी मास्को गए हैं, और यह संस्था पूरे विश्व को शुद्व पानी उपलब्ध करवाने के प्रति समर्पित है। इस संस्था के संयोजक प्रोफ़ेसर विक्टर पैट्रिक हैं, जिन्होंने पानी शुद्व करने का एक नया फ़ॉर्मूला, गोल्डन फ़ॉर्मूला ईजाद किया है। भाजपा की ओर से इस संस्था की बहुत तारीफ़ की गई है, लेकिन रूस से मिली ख़बरों के अनुसार पेट्रिक काफ़ी विवादास्पद व्यक्ति हैं और एटमी तकनीक और कार्बनशीट के अविष्कार का जो उनका दावा है, वह भी तथ्यों पर खरा नहीं उतरता। ख़ास तौर पर एटमी तरीके से शुद्व किया हुआ पानी तो लोगों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। भारतीय जनता पार्टी ने पुष्टि की है कि यह आपत्तियां भी उनकी जानकारी में हैं, मगर पार्टी अध्यक्ष मास्को में कोई वचन देने नहीं गए थे।

Friday, September 3, 2010




नकली खाद व कीटनाशक कारखानों पर छापे

छींटे मध्यप्रदेश मंत्री पर

प्रकरण के प्रमुख आरोपी जैन और भादुपोते राईट-लेफ़्ट हैंड कहे जाते थे सहकारिता मंत्री श्री बिसेन के। बालाघाट के प्रत्येक कार्यक्रम में मंत्री के पीछे दिखते थे। भाजपा कार्यकर्ता इनको मजबूरी में भाव देते रहे, मगर मंत्री के नकचढ़े स्टाफ़ बसंत रहांगडाले से तो कार्यकर्ता असंतुष्ट ही हैं। पप्पू भादुपोते की पहचान मंत्री के किचन मेम्बर के रूप में होने लगी थी। आरोपी जैन और भादुपोते के खि़लाफ़ गोंदिया रावणवाड़ी एवं गंगाझरी में मामला धारा 13, 3, 4 के 17 (1), 18 (1) कीटनाशक एक्ट के साथ ही धारा 418, 420, 468, 447, 483, 201, 34 भारतीय दण्ड विधान के तहत दर्ज किया गया है। खाद में सी.जी. बायोएक्टिवा, जादूजाईम, श्रीजी-ट्राई, कोडर्म पाउडर, उसमें मिश्रित किये जाने वाला टेलकम पाउडर, पैकिंग के स्टीकर व डिब्बे बरामद हुए। नकली कीटनाशक रूपये 1.25 करोड़ के ज़प्त किये गये। आरोपी मादुपोते से संबंधों को लेकर मंत्री जी का बयान मात्र एक औपचारिता है। छग-मप्र के कई जि़लों में नकली कीटनाशक सप्लाई किये जाते थे। गोंदिया में अक्रोशित जनता द्वारा आरोपियों के पुतले जलाये गए।
हृ रहीम खान
गोंदिया (महाराष्ट्र)। विदर्भ क्षेत्र के गोंदिया, नागपुर एवं वर्धा में आईबी द्वारा पुलिस के सहयोग से छापामार कार्यवाही करके जिस तरह से असली कीटनाशकों व खाद में मिलावट कर नकली माल बनाकर कृषकों व आमजनों से धोखाधड़ी कर की जा रही लूटपाट का पर्दा$फाश किया है, यह कृत्य वास्तव में ही सराहनीय है।
मध्यप्रदेश के बालाघाट से केवल 45 किलोमीटर स्थित महाराष्ट्र के नगर गोंदिया में सिविल लाईन स्थित सुधीर हुकुमचंद जैन के मकान में पुलिस द्वारा इंटेलीजेंस ब्यूरो एवं आईबी के पहल पर कृषि उपयोग में लाये जाने वाले कीटनाशकों को मिलावट करके बड़े पैमाने पर नकली कीटनाशक बनाने वाले अड्डों पर छापा मारकर करोड़ों रूपये का माल ज़प्त किया गया। रि-पैकिंग की जा रही बोतलें प्राप्त हुई, जिसमें सच्चाई सामने आयी, कि श्रीजी-बायोटेक एग्रीकल्चर एण्ड ईक्वीपमेंट के एग्डीरेस्टिनीम 1500 पीपीएम नामक कीटनाशक की असली दवा की एक बोतल के माध्यम से अधिक बोतलों में मिलावटी कीटनाशक भरने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा बोतलों के खोले गये ढक्कन व दूसरी बोतलें तैयार करने के लिए स्टीकर, ढक्कन व खाली बोतलें बरामद हुईं। उल्लेखित है कि कृषि विभाग एवं ड्रग एण्ड फुड विभाग, क्वालिटी कन्ट्रोल के तहत यह जि़म्मेदारी आती है कि बाज़ार में बिकने वाली कीटनाशकों का समय समय पर नमूना एकत्रित कर प्रयोग शाला में उनकी शुद्धता की जांच करायी जाये, लेकिन इन विभागों की मिलीभगत के कारण इस तरह के मिलावटी केन्द्र संचालित हो रहे हैं। इसलिए आईबी ने पुलिस विभाग के माध्यम से कार्यवाही करायी। इस गोरख धंधे में मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन के ख़ासम ख़ास या नाक के बाल कहे जाने वाले पप्पू भादुपोते की भी प्रमुख भूमिका रही है। पुलिस ने छापे के बाद हल्बीटोला में एक गोदाम में पकड़े गये कीटनाशक के मामले में रावणवाड़ी पुलिस थाने में पप्पु भादुपोते, अज्जू भादुपोते, कमलेश बनोटे व सुधीर जैन के खि़लाफ़ धारा 13, 3, 4 के 17 (1), 18 (1) कीटनाशक एक्ट के साथ ही धारा 418, 420, 468, 447, 483, 201, 34 भारतीय दण्ड विधान के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी सुधीर जैन को 19 अगस्त को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसके खि़लाफ़ फिर लगातार कार्यवाही की जा रही है। पर अन्य आरोपी राजनीतिक संरक्षण के कारण बचते फिर रहे हैं। इस पूरे मामले में बालाघाट जि़ले के निवासी मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन की भूमिका भी संदिग्ध दिखायी पड़ रही है, क्योंकि प्रमुख आरोपी पप्पू भादुपोते जैसे ही बिसेन मंत्री बने, उनके आगे पीछे हमेशा बालाघाट में देखे जाते थे। यह अचानक रातों रात बालाघाट में इनका प्रेम अनेक लोगों को समझ नहीं आ रहा था। परन्तु जब सम्पूर्ण मामले का पर्दाफ़ाश हुआ तो स्पष्ट हो रहा है, कि इन्होंने सहकारिता मंत्री के संरक्षण में यह कारनामा किया है, जिस की आग में मंत्री जी भी झुलसे बिना नहीं रह सकते। न्यायालय द्वारा प्रमुख आरोपी सुधीर जैन को ज़मानत नही दी गयी। स्मरणीय है कि पप्पू भादुपोते को सहकारिता मंत्री ने हैसियत से अधिक जिस प्रकार से महत्व दिया था और बालाघाट जि़ले में भी किसानों के द्वारा नकली खाद प्राप्ति की शिकायतें लगातार की जाती रही हैं, जिसका $फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह सब घटनाक्रम इस बात को सोचने के लिए मजबूर कर देता है कि गोंदिया और बालाघाट में 45 किलोमीटर की दूरी है और नकली खाद के प्रमुख आरोपी पूंछ की तरह मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन से चिपके रहते थे, तो यह स्पष्ट है कि यदि पुलिस किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आती, तो इस प्रकरण के छींटे सहकारिता मंत्री के दामन को भी दाग़दार कर देंगे। बताया जाता है कि बालाघाट में खुलने वाला शक्कर कारखाने में भी पप्पू भादुकोते कहीं न कहीं अपनी भूमिका निभा रहे थे।
गोंदिया से जुड़े हमारे सूत्रों ने बताया कि पप्पू भादुपोते का काम प्रभाव में रहने वाले राजनेताओं से जुड़कर अपनी दुकान को चलाना रहा है और यही काम सहकारिता मंत्री के साथ भी वह कर रहे थे। हमारे सूत्रों ने जानकारी दी है कि सहकारिता मंत्री के दबाव के कारण ही पप्पू भादुपोते के $िखला$फ पुलिस कार्यवाही नहीं कर पा रही है। परन्तु लोकतंत्र में कानून सबसे बड़ा है।
मंत्री का बयान
नकली कीटनाशक प्रकरण में अपने नाम घसीटे जाने पर सहकारिता मंत्री बिसेन ने राजनीति का औपचारिकता प्रदर्शित करने वाला यह बयान दिया कि कीटनाशक की पूर्ति खंरीदी का कार्य कृषि विभाग के अंतर्गत होता है। सहकारिता विभाग से उसका कोई संबंध नहीं है, गोंदिया में उनका ससुराल है। वर्षों से यहां उनका आना जाना है। अनेक लोग उनके सम्पर्क में आते हैं। कौन कैसा है? उससे उनका कोई सरोकार नहीं है। दूर दूर तक उनको इस मामले की जानकारी नहीं है।
जबकि वास्तविकता यह है कि भादुपोते उनके मंत्री बनने के बाद ही उनके साथ लगातार चिपककर चल रहे थे। यह बात बालाघाट का प्रत्येक कार्यकर्ता अच्छी तरह से जानता हैं। उल्लेखित बिन्दु यह है कि भादुपोते ने सहकारिता मंत्री के साथ चिपककर मध्यप्रदेश के अनेक प्रभावशाली राजनेताओं से अपनी घुसपैठ बना ली थी, और उसके माध्यम से वह बड़ा गेम खेल रहे थे। जानकार बताते हैं, कि सुधीर जैन का बालाघाट में इतना दबदबा रहा कि उनके बिल आसानी से विभाग द्वारा पास कर दिये जाते थे।
जनता का आक्रोश
गोंदिया में विभिन्न संगठनों द्वारा नकली कीटनाशक निर्माण करने वाले प्रमुख आरोपी सुधीर जैन और पप्पू भादुपोते के सार्वजनिक रूप से पुतले जलाकर अपना विरोध प्रकट किया गया।
भादुपोते अभी भी $फरार
राजनैतिक संरक्षण में व्यवसाय करने वाले प्रमुख आरोपी पप्पु भादुपोते पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिनको पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापे भी मारे गये, पर असफलता ही हाथ लगी।
सरकार के $खुफिय़ा विभाग द्वारा एक व्यवस्थित रूप से पुलिस के माध्यम से छापा मार कार्यवाही करके नकली कीटनाशक प्रकरण में साहस का परिचय देते हुए प्रभावशाली आरोपियों पर हाथ डालकर उनका असली चेहरा बेनकाब किया गया है, मगर संकट के समय राजनीतिक संरक्षण से वंचित प्रमुख आरोपी कब तक पुलिस को चकमा देकर अपने आप को बचाते रहेंगे। दुर्भाग्य पूर्ण विषय तो यह है कि किसानों के नेता कहलाने वाले प्रभावी लोग ही किसानों का गला घोटने वाले आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं।


मैच फिक्सिंग में दाऊद इब्राहिम?
हृ निरंजन परिहार
मुम्बई। अभी यह पता नहीं चला है कि मैच फि़क्सिंग के मामले में भारत का कौन सा गिरोह सक्रिय है? लंदन में पकड़े गए सुपर फि़क्सर मजीद ने भारत की ओर इशारा किया हंै और भारत में गुप्तचर एजेंसियों से ले कर छोटे बड़े सटोरिए तक इस बात पर सहमत हैं, कि इतना बड़ा ऑपरेशन दाऊद इब्राहीम के बिना नहीं हो सकता।
अब एजेंसियों को दाऊद इब्राहीम के क्रिकेट फि़क्सिंग में दिलचस्पी लेने के बारे में पता लगाना है। आखिऱ दाऊद इब्राहीम बहुत दिनों से भारत में सिफऱ् वसूली कर रहा है और उसमें भी छोटा शकील और उसके दूसरे चेले सामने आते हैं। दाऊद इब्राहीम के बारे में तो फि़लहाल यह भी पता नहीं है कि वह पाकिस्तान में मौजूद भी है या नहीं?
ऑपरेशन फि़क्सिंग कितना बड़ा रहा होगा यह इसी बात से ज़ाहिर है कि आईसीसी की कमेटी पाकिस्तान के पिछले अस्सी मैच समीक्षा की सूची में डालने के लिए तैयार हैं और अस्सी मैचों में अगर औसत के हिसाब से प्रति मैच एक अरब रुपए के भी दांव लगे, तो यह खेल 80 अरब रुपए का है। सही बात यह भी है कि इतनी बड़ी रकम में से खिलाडिय़ों को अगर मिला है, तो पांच से दस प्रतिशत मुनाफ़े से ज्य़ादा कुछ नहीं मिला होगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्डस में हुई मैच फिक्सिंग के पीछे डी कंपनी का भी हाथ था। मुंबई के सटोरियों की मानें, तो इस फि़क्सिंग की मास्टर माइंड दाउद की डी कंपनी है। पाकिस्तानियों की मैच फि़क्सिंग के कारण भारतीय सट्टा बाज़ार को एक हज़ार करोड़ से ज्य़ादा की चपत लगी है। जबकि पाकिस्तान और इंगलैंड के बुकीज़ ने 20 मिलियन पाउंड कमा लिए हैं। स्टिंग ऑपरेशन में जब फि़क्सिंग का खुलासा हुआ तो भारतीय सटोरियों ने पैसे देने से मना कर दिया। लेकिन मुंबई के सटोरियों को अब पाकिस्तान से डी कंपनी के फ़ोन आ रहे हैं। पैसा देने के लिए उन पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है। दाउद के नाम का हवाला देकर उन्हें नतीजा भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। सटोरिए हैं कि वो सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार भी नहीं लगा पा रहे हैं।

Friday, August 27, 2010





करोड़पति भुखमरे

कैसी विडम्बना है कि नेहरू-शास्त्री, वल्लभ भाई पटेल जैसे लोगों की शुरू की हुई नि:स्वार्थ सेवाभाव की राजनीति, अब एक ऊंचे दर्जे का धंधा बन गई है। नेता अब जनता का नहीं, अपना हित देख रहे हैं। महंगाई और $गरीबी से त्रस्त जनता जहां भूख से मर रही है, अपने चुने हुए नेताओं से निवाले की गुहार लगा रही है, वहीं ये नेता $खुद के पेट भरे होने के बाद, अब सूटकेस और तिजोरी भरने की जुगाड़ में सफल हो रहे हैं। 375 प्रतिशत वेतन बढ़ाने के बाद भी ये और मांग रहे हैं।
......................................................................................... सांसद का टिकट हमेशा पैसा वालों को ही दिया जाता है। है कोई उदाहरण कि किसी पार्टी ने किसी $गरीब कार्यकर्ता को टिकट दिया हो.. सच तो ये है कि $गरीब को तो पार्षद का टिकट तक नसीब नहीं होता।

चन्द्रशेखर सिंह
कैसी विडम्बना है कि नेहरू-शास्त्री, वल्लभ भाई पटेल जैसे लोगों की शुरू की हुई नि:स्वार्थ सेवाभाव की राजनीति, अब एक ऊंचे दर्जे का धंधा बन गई है। नेता अब जनता का नहीं, अपना हित देख रहे हैं। महंगाई और $गरीबी से त्रस्त जनता जहां भूख से मर रही है, अपने चुने हुए नेताओं से निवाले की गुहार लगा रही है, वहीं ये नेता $खुद के पेट भरे होने के बाद, अब सूटकेस और तिजोरी भरने की जुगाड़ में सफल हो रहे हैं। अब समझ में आ रहा है, कि हमसे वोट पाने के लिए हमारे आगे पीछे घूमने वाले ये नेता लोग, जीतने के लिए चुनावों में क्यों करोड़ों रूपये तक $खर्च करने में पीेछे नहीं रहते। दरअसल मौजूदा राजनीति अब जनसेवा नहीं रहीे, ये लोग 'धनÓ के लिए 'सेवाÓ करने का नाटक करते हैं।
मौजूदा हालत में इन नेताओं को जनसेवक कहना बेमानी हो गया है। इनका ये कहना कि ये लोग राजनीति में जनसेवा के लिए आए हैं, तो ये एक मज़ाक ही होगा। ये लोग राजनीति में सि$र्फ 'ऊंचीÓ कमाई का सपना लिए ही प्रवेश करते हैं। चाहे सांसद हो या विधायक, सभी का मुख्य उद्देश्य पैसा पीटना हो गया है।
राजनीति में ये लोग कच्छा बनियान में उतरते हैं, लेेकिन जैसे जैसे ये लोग इस 'गंदगीÓ में तैरते हुए आगे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे इनके शरीर पर राजसी भोग प्रगट होते जाते हैं। ये लोग $खुद को जनप्रतिनिधि कहते हैं, पर संसद में जनता के लिए कभी इतने एकजुट नहीं दिखते, जितने $खुद के वेतन बढ़वाने को लेकर दिखे। कितने शर्म की बात है, कि संसद में सवाल पूछने के लिए भी ये पैसा खाते हैं।
क्यों ये सांसद या विधायक बन कर संतुष्ट नहीं होते। सांसद या विधायक रहते हुए भी अपने कोटे में मिली धनराशि से ये अपने अपने क्षेत्रों का विकास कर सकते हैं, लेकिन ये नहीं करते हैं। इनके कोटे की राशि $खर्च ही नहीं हो पाती है, क्योंकि इन्हें जनहित में दिलचस्पी ही नहीं है। विकास करते हैं तो सि$र्फ अपना, या अपने रिश्तेदारों का। क्योंकि ये सांसद और विधायक मंत्री बनना चाहते हैं ? क्योंकि मंत्री बनकर कमाई के ज्य़ादा अवसर हो जाते हैं। मंत्री बनकर ही लोगों ने चारा घोटाला किया, बो$फोर्स सौदा किया, सैनिकों के ताबूतों में कमीशन तक खाया है। भ्रष्टाचार की ऐसी लम्बी $फेहरिस्त है, जिसे यहां लिखा जाए तो स्याही कम पड़ जाए।
इनका तर्क है कि इनका वेतन संसदीय सचिवों से कम है, इनके अन्य भत्ते अभी हाल ही में बढ़ा दिये गये हैं।
दैनिक भत्ता एक हज़ार से बढ़ाकर दो हज़ार, आ$िफस $खर्च और निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 20 हज़ार से बढ़ाकर 40 हज़ार, कन्वेऐन्स एडवांस एक से चार लाख, रोड माइलेज अलाऊंस 13 से 16 रूपये प्रति किलोमीटर और पेंशन आठ से 20 हज़ार रूपये कर दिया है। इस पे भी तुर्रा कि यह सब भत्ते आयकर मुक्त हैं। इस वृद्धि से सरकारी $खज़ाने पर करोड़ों रूपयों का अतिरिक्त सलाना भार पड़ा है।
किंतु इन्हें $खुद को मिलने वाली सुविधाओं का जि़क्र करना मुनासिब नहीं लगा। इनको इतनी अधिक सुविधाएं मिलती हंै कि सही मायनों में इन्हें वेतन की तो शायद ज़रूरत ही न पड़े। किंतु यदि इन्हें संसदीय सचिवों से ही तुलना करनी है, तो इनको $खुद को जनप्रतिनिधि या जनसेवक आर.ए.एस., आई.ए.एस. या आई.पी.एस. की परीक्षा पास करके ये कुव्वत बनानी चाहिए, कि ऊंची पगार मिल सके, तभी ये ऊंची पगार के हक़दार बन सकते हैं। अभी ये आज जनता से सेवा का वादा करते हैं, उसे लुभाते हैं, और उसका बेशकीमती वोट पा जाते हैं। लेकिन उसके लिए कुछ करते नहीं हंै। अनाज सड़ जाए, किंतु उस अनाज को किसी भूखे पेट में जाने से टोकने के लिए दीवार खड़ी कर देते हैं। आम जनता महंगाई से हाहाकार कर रही है, भुखमरी जान लेने पर उतारू है, किंतु इन नेताओं को कोई $िफक्र नहीं है। $िफक्र है तो $खुद के वेतन की। 375 गुना वेतन बढऩे के बाद भी, इन्हें संतोष नहीं। अभी भी ये और ज्य़ादा चाहते हैं।
फिर भी, वाम दल अब भी सांसदों के वेतन में किसी भी तरह की वृद्धि के $िखला$फ है


परमाणु ऊर्जा का उत्पादन शीघ्र परमाणु विधेयक लोस में पारित
भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में परमाणु दायित्व विधेयक कई संशोधनों के बाद पारित हो गया है। इससे पहले बहस के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि परमाणु दायित्व विधेयक उस सफऱ का अंतिम पड़ाव है जिससे भारत पर थोपी गई परमाणु भेदभाव की नीति का अंत होगा. उन्होंने पूरी लोकसभा से इसे सर्वसम्मति से पारित करने का अनुरोध किया है। परमाणु दायित्व विधेयक को बुधवार अगस्त 25 को लोकसभा में पेश किया गया. सरकार ने कहा कि इसमें विपक्षी दलों की माँग के अनुरुप संशोधन किए गए हैं और धारा सात-बी में आपूर्तिकर्ताओं के लिए जोड़़ा गया है। जानबूझ कर या इरादतन शब्द हटा दिया गया है। इस विधेयक को लोकसभा में रखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि इसके तहत मुआवज़े की दर 500 करोड़ से बढ़ाकर 1,500 करोड़ कर दी गई है जैसा कि अमरीका में भी है। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेता जसवंत सिंह ने परमाणु संयंत्रों की पर्याप्त सुरक्षा पर ज़ोर दिया। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों द्वारा रखी गए कई संशोधन भी पारित किए गए. लेकिन वाम दलों समेत अन्य विपक्षी दलों के संशोधन पारित नहीं हुए। उधर राष्ट्रीय दल के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने विधेयक का विरोध करते हुए एक अख़बार की ख़बर का हवाला दिया और कांग्रेस-भाजपा में इस मुद्दे पर सांठगाठ का आरोप लगाया। बहस में विपक्षी दलों के सदस्यों के उठाए कुछ मुद्दों का जवाब देते हुए प्रधामंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, ये कहना कि ये विधेयक भारत के हितों से समझौता करता है। या अमरीकी कंपनियों को मदद करता है, तथ्यों से दूर होगा. ये परमाणु भेदभाव की नीति को ख़त्म करता है। मनमोहन सिंह का कहना था कि उनके ख़िलाफ़ ये पहली बार नहीं कहा जा रहा कि अमरीका के दबाव में कोई क़दम उठाया जा रहा है। जब उन्होंने 1992 में वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया था तब भी ऐसे ही आरोप लगे थे।
भोपाल का हवाला : बहस को समाप्त करते हुए पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि विधेयक में विपक्षी पार्टी भाजपा की आपत्तियों को सुना गया और सुझाए गए संशोधन को माना भी गया है। इस विधेयक के बाद भारत के शोध कार्यक्रमों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि परमाणु विधेयक के ज़रिए परमाणु ऊर्जा का उत्पादन होगा जो साफ़ ईंधन है। इस विधेयक में किसी आपदा की स्थिति में मुआवजा़ जल्दी मिलने का भी प्रावधान किया गया है। इससे पहले चौहान ने कहा था कि इसकी ज़रूरत इसलिए हैं, ताकि यदि कोई हादसा होता है तो पीडि़त लोगों को दर-दर भटकना न पड़े और उन्हें मुआवज़ा मिल सके। भोपाल गैस त्रासदी का जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के किसी भी क़ानून के न होने के कारण पीडि़तों को अनेक दुख भोगने पड़े हैं। 28 देशों में पहले से ऐसे काऩून हैं लेकिन भारत और पाकिस्तान में ही ऐसा क़ानून नहीं है।

Tuesday, August 24, 2010

Friday, August 20, 2010




भाजपा ने किया नरेन्द्र मोदी के बदले संसदीय सौदा

कृष्णमोहन सिंह
नई दिल्ली। क्या भारतीय जनता पार्टी ने परमाणु जि़म्मेदारी विधेयक के सवाल पर वास्तव में केंद्र सरकार से कोई समझौता किया है? जिस तरह रातों रात भाजपा ने रुख़ बदला है, उससे शक होने लगा है। शक की पहली वजह यह है, कि एक तरफ़ भाजपा का रवैया बदला, तो दूसरी ओर सीबीआई अचानक नरेंद्र मोदी के प्रति मेहरबान नजऱ आने लगी है। और अब तो सीबीआई ने साफ़ कह दिया है, कि उसके पास सोहराबुद्दीन फज़ऱ्ी मुठभेड़ के मामले में कम से कम नरेंद्र मोदी के खि़लाफ़ कोई सबूत नहीं है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया की मनमोहनी सरकार अमेरिका व उसकी लाबी वाले देशों को लाभ पहुंचाने वाली परमाणु दायित्व बिल को संसद के इसी मानसून सत्र में पास कराने के लिए हर तरह का उपक्रम कर रही है। क्योंकि उसको अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा को भारत में आगवानी का तोहफ़ा देना है। यह तभी संभव है जब ओबामा के आने के पहले ही, बिल पास हो जाय। ओबामा के स्वागत में मनमोहन सरकार ने संसद का शीतकालीन सत्र समय से पहले ही बुलाने का लगभग निर्णय तो कर लिया है।
सो उसके पहले इस मानसून सत्र में ही परमाणु दायित्व बिल पास कराने की जी जान से कोशिश हो रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेसी मैनेजरो़ ने इसके लिए साम-दाम-दंड-भेद हर तरह से प्रयास शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि इससे संबंधित मंत्रालय के स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट पर सरकार बहुत ग़ौर नहीं करेगी। वैसे भी जो कमेटी के चेयरमैन हैं, वह कांग्रेसी हैं और कहा जा रहा है, कि इस मामले में वह कांग्रेस की ही लाइन लेने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार भाजपा की आडवाणी मंडली से कांग्रेसी संकटमोचक व मैनेजरों ने बात की है। अभी आगे भी बात होनी है। कहा जाता है कि सौदेबाज़ी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा में परमाणु समझौते का सबसे बड़े विरोधी अरूण शौरी थे, उनको लालकृष्ण आडवाणी ने कपट से किनारे लगा दिया, फिर से राज्यसभा सांसद नहीं बनवाने दिया। क्योंकि अरूण शौरी ही थे जिन्होंने पार्टी की बैठक में परमाणु समझौते की तरफ़दारी कर रहे लालकृष्ण आडवाणी के सारे तर्कों को ध्वस्त करते हुए खुलकर विरोध किया था, और एक तरह से इस मामले में भी आडवाणी के दोहरे चरित्र को एक्सपोज़ कर दिया। परमाणु बिल तो जैसे-तैसे यूपीए-1 की मनमोहनी सरकार ने पास करा लिया। अब यूपीए-2 में परमाणु दायित्व बिल पास कराने के लिए सौदेबाज़ी शुरू हो गई है। भाजपा के कुछ नेताओं की 5 शर्तें हैं - (1) मनमोहन सरकार परमाणु दायित्व बिल में ही जोड़े कि परमाणु रियेक्टर लगाने का काम केवल सरकार व उसकी सम्पूर्ण प्रभूत्ववाली कम्पनियां करेंगी, किसी प्राइवेट कम्पनी को इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। (2) दुर्घटना होने पर लोकलबाडी से हर्जा खर्चा का ब्यौरा लेकर उसके आधार पर हर्जाना देने, और वह भी 500 करोड़ रू. से कम में ही निपटा देने का जो बैरियर है उसे ख़त्म किया जाय।
(3) हर्जाने आदि की अतिअधिकतम सीमा 2000 करोड़ रू. वाला बैरियर ख़त्म किया जाय। (4) जोभी अमेरिकी या विदेशी कम्पनी परमामाणु रियेक्टर मशीन सप्लाई करे, परमाणु दुर्घटना होने पर उसको भी जि़म्मेदार बनाया जाय। (5)अमेरिका में जिस तरह नियम हंै कि कोई भी परमाणु रियेक्टर आधरित प्लांट स्थापित करने के पहले एक लाख करोड़ रू से अधिक का गारंटी बांड भरवाया जाता है, वही नियम भारत में भी लागू किया जाय, ताकि दुर्घटना होने पर कम्पनी के उस रकम से दुर्घटना के प्रभावितों को मुआवज़ा आदि दिया जा सके, पर्यावरण में हुए प्रदूषण को दूर करने का उपक्रम हो सके।
सूत्रों के मुताबिक अमेरिका व उसकी लाबी वाले देशों को $खुश करने के लिए किसी भी हद तक चले जाने वाले मनमोहन सिंह अमेरिकी दबाव में यह सब नहीं करेंगे। यानी भाजपा की ये शर्तें मनमोहन सरकार नहीं मानेगी। इसमें से एक- दो इधर उधर करके बिल पास करवा लेने की योजना है। सूत्रों का कहना है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोहराबुद्दीन, कौसरबी व अन्य मामलों में सीबीआई से बचाने के लिए भाजपा के जो नेता रात दिन एक किये हुए हैं, उनके पुरोधा से कांग्रेसी संकटमोचकों की बात हो गई है। कहा जाता है कि इशारे-इशारे में सौदेबाज़ी की बात चल रही है-कांग्रेस मोदी को सीबीआई से बचाये तब बदले में भाजपा परमाणु दायित्व बिल पास करायेगी।


...और अब कामनवेल्थ कोठे

आलोक तोमर

नई दिल्ली।
ये कामनवेल्थ का एक ऐसा पाप है, जिसके लिए आप सुरेश कलमाडी गिरोह को कसूरवार नहीं ठहरा सकते कॉमनवेल। गेम्स की आड़ में मानव तस्कर जमकर चांदी काट रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम में काम दिलाने के नाम पर दूरदराज़ के गांवों से लड़कियों को लाकर उन्हें बेचने का धंधा तेज़ी से बढ़ा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में नौकरी पाने की लालच में लड़कियां तस्करों की जाल में फंसकर दिल्ली के कोठे पर पहुंच रही हैं। तस्कर गैंग की शिकार हुई लड़की पूजा (बदला हुआ नाम) की आप बीती दिल दहला कर रख देने वाली है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली पूजा लड़कियों की तस्करी करने वाले गैंग की शिकार हो गई। वही गैंग जो दिल्ली में होने वाले महाखेलों में काम दिलाने का झांसा देकर भोली-भाली गऱीब लड़कियों को अंधेरी गलियों में धकेल रहा है। दरअसल पूजा की एक सहेली मानव तस्कर गिरोह की सदस्य है। उसने पूजा को महाखेल में काम दिलाने के साथ-साथ दिल्ली घुमाने का लालच दिया। अपनी सहेली की बातों में आकर पूजा ट्रेन में बैठ गई। उसके मुताबिक ट्रेन में उसे कुछ खाने के लिए दिया गया। खाने के बाद उसे गहरी नींद आ गई। जब आंख खुली तो वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर थी। दिल्ली में उसे एक आंटी के पास रख दिया गया। आंटी यानी जीबी रोड के एक कोठे की मालकिन। पूजा को बेच दिया गया था। पूजा की किस्मत अच्छी थी। एक कस्टमर ने उसकी दास्तान सुनी और उससे उसके घर का फ़ोन नंबर लेकर उसके घर ख़बर कर दी। घर वाले दिल्ली पहुंचे और एक ग़ैर-सरकारी संगठन की मदद से उसे छुड़ा लिया गया।
पूजा को कोठे की कैद से बेशक छुड़ा लिया गया। मगर पूजा की तरह ना जाने कितनी लड़कियों को दिल्ली में कॉमनवेल्थ में काम दिलाने या फिर खेल में लगने वाले मेला घुमाने के नाम पर दिल्ली लाया गया है, औऱ इनमें से कई अभी भी कैद हैं।
मालूम हो कि दिल्ली के तीन रेलवे स्टेशनों से पिछले दो महीनों में पुलिस ने पूजा जैसी सौ से ज्य़ादा लड़कियों को दलालों के चंगुल से छुड़ाया है। इनमें ज्य़ादतर गऱीब नाबालिग़ लड़कियां हैं, जिन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान काम दिलाने का झांसा देकर दलालों ने अपने जाल में फंसाया। दिल्ली पुलिस के ही आंकड़े बताते हैं, कि पिछले सात महीनों में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 35, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 23 और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर करीब 1 दर्जन लड़कियां मुक्त कराई जा चुकी हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक तस्करी के शिकार बच्चों को बचाने के लिए दिल्ली के हरेक थाने में जुवेनायल अफ़सर हैं। छुड़ाए गए बच्चों के पुर्नवास के लिए भी पुलिस कोशिश करती है। मगर इस बात को दिल्ली पुलिस भी मानती है कि इन बच्चों को दिल्ली काम के बहाने ही लाया गया। लेकिन राजधानी आने पर ज्य़ादातर लड़कियों से वो काम कराया जाता है, जो शायद कभी उसने सपने में भी न सोचा था।
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार कर 14 लड़कियों को मुक्त कराया था। जांच में ये पता लगा था, कि इन लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर ही दिल्ली लाया जा रहा था। गिरफ़्तार आरोपी दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था। ऐसी लड़कियों की लिस्ट लंबी चौड़ी है।
दरअसल दिल्ली में कामनवेल्थ गेम की दस्तक ने मानव तस्करी का नया बहाना दे दिया। कई संगठित गिरोहों ने इस गेम की तैयारी कई महीनें पहले शुरू कर दी। झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम और छतीसगढ़ की गऱीब लड़कियां इनके निशाने पर रहीं और गिरोह के एजेंट सक्रिय हो गए। इन एजेंटों ने गेम में कई तरह के काम दिलाने की बात इन जगहों पर फैलाई और फिर गऱीब मां-बाप की ममता को बेचने की गहरी साजि़श पर अमल करना शुरू कर दिया। तस्करी के इस तरीके के ज़रिए वो जम कर चांदी काटने लगे।
नाबालिग़ लड़कियों की तस्करी कोई नई बात नहीं, मगर कॉमनवेल्थ गेम के नाम पर इस समय की जा रही तस्करी ने पुलिस और ग़ैर सरकारी संगठनों की नींद उड़ा दी है, क्योंकि इनका मानना है कि तस्करों के चंगुल से छुड़ाई गई लड़कियों की संख्या से दस गुणा ज्य़ादा संख्या उन लड़कियों की है, जिन्हें काम दिलाने के नाम पर दिल्ली लाया गया, और अब वो लापता हैं।

Friday, August 6, 2010




मध्य प्रदेश में सरकार किसकी है?

हृ आलोक तोमर
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में अब बहुत $खतरनाक दरारें पड़ गई हैं। दरअसल भाजपा जिन जिन राज्यों में राज कर रही है, उनमें शायद मध्य प्रदेश ही ऐसा होगा, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह राजनैतिक स्वायत्ता में ज़रूरत से कुछ ज्य़ादा ही विश्वास करने लगे हैं। उनके लिए संघ परिवार का तो फिर भी कुछ महत्व है मगर पार्टी को उनकी राय में उनके इशारों पर चलना चाहिए। सरकार के मुखिया तो वे हैं ही।
भाजपा के महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी अनंत कुमार रतलाम में शिवराज सिंह से खुलेआम कह कर गए थे, कि जितने भी दागी मंत्री हैं उन्हें किनारे लगाओ। खुद शिवराज सिंह सहित लोकायुक्त के दरबार में आठ मंत्रियों के $िखला$फ भ्रष्टाचार, अनाचार और दुराचार की शिकायतें दर्ज हंै। इन पर जांच के बाद जो भी $फैसला आए, दा$ग तो लग ही गया है। मगर शिवराज सिंह चौहान ने एक भी मंत्री के $िखला$फ कार्रवाई करना तो दूर, सवाल तक नहीं पूछा। हो सकता है कि वे अपने आप से भी सवाल पूछने से डर रहे हों। अटल बिहारी वाजपेयी की बहन के बेटे अनूप मिश्रा को चरित्र प्रमाण पत्र देने का साहस शायद किसी में नहीं हो। ग्वालियर जि़ले में ज़मीन को ले कर हुए गोली कांड में पहले उनकी कुर्सी गई और अब उनके बेटे और भतीजे के $िखला$फ वारंट भी निकल गए। ज़ाहिर है कि शिवराज सिंह मध्य प्रदेश में अटल परंपरा का नाश करने पर तुले हुए हैं और इसके लिए अनूप मिश्रा $खुद कम जि़म्मेदार नहीं हैं। गङ्ढा अनूप ने खोदा था और अटल जी की प्रतिमा को उसमें द$फन शिवराज ने कर दिया।
मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष के तौर पर प्रभात झा का आना एक और बड़ी लहर थी। मध्य प्रदेश भाजपा के समुद्र में यह एक ऐसा ज्वर था, जिससे अब तक पार्टी निपट नहीं पा रही है। प्रभात झा को कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से भी पहले भाजपा के नेता ही याद दिला रहे थे, कि प्रभात झा मध्य प्रदेश के नहीं, बिहार के हैं। उनको प्रदेश का अध्यक्ष नहीं बनाना चाहिए। उस हिसाब से चंदन मित्रा बंगाल के हैं, सुषमा स्वराज हरियाणा की हैं और लाल कृष्ण आडवाणी पाकिस्तान में पैदा हुए थे, और उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा में क्यों भेजा गया? मगर प्रभात झा भी मध्य प्रदेश भाजपा में असहयोग के शिकार हंै। वे सि$र्फ दस्तखत कर रहे हैं और पार्टी के पदाधिकारियों के नाम दूसरे लोग चुन रहे हैं। वरना ऐसा नहीं होता, कि जिस भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर शिवराज सिंह $खुद रह चुके हैं, उस पर एक ऐसा विधायक मनोनीत कर दिया जाता, जिसके $िखला$फ चोरी, मारपीट और ठगी के मामले दर्ज हंै। अब या तो भाजपा दा$ग निरपेक्ष हो गई है, या फिर प्रभात झा ने शिवराज सिंह के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। प्रभात झा ने शुरूआत बहुत धमाके से की थी, आदर्शों के कुछ मानक बनाए थे और यह भी ऐलान किया था, कि वे पैंसठ साल की उम्र के बाद सक्रिय राजनीति में नहीं रहेंगे। इस हिसाब से दस बारह साल प्रभात झा के पास बचते हैं।
लेकिन भाजपा के महारथी तो प्रभात झा को यह दस बारह साल देने को भी तैयार नहीं हैं। $खास तौर पर दा$गी विधायकों को मुख्यमंत्री निवास से कह दिया गया है, कि जाओ और संगठन से अपने चाल चलन का प्रमाण पत्र ले कर आओ। अब प्रभात झा भाजपा के हवलदार बन गए हैं, जो हर विधायक के कर्मकांड की जांच कर के उसे चरित्र प्रमाण पत्र देने पर बाध्य होंगे और इस चक्कर में अपने दुश्मनोंं की सूची और बढ़ा बैठेंगे। इसके अलावा प्रभात झा ने अपने लिए कम मुसीबतें खड़ी नहीं की हैं। पता नहीं कि झोंक में उन्होंने अर्ध सैनिक और सुरक्षा बलों के जवानों को डकैत और तस्कर कह डाला। कम से कम आरोप तो यही है। कांग्रेस में भाजपा के सबसे अच्छे मित्रों में से एक और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता की ओर से प्रभात झा के $िखला$फ बाकायदा राजद्रोह का मामला दर्ज हो गया है। इस मामले में आरोप बनते हैं या नहीं इसके लिए 16 अगस्त की तारीख तय की गई है। यह सबको पता था, कि मध्य प्रदेश पुलिस, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के $िखला$फ इतना गंभीर मामला दर्ज नहीं करेगी, इसलिए भोपाल जि़ला न्यायालय के ज़रिए अपील की गई। प्रभात झा ने बाद में अपना बयान बदल कर सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान ज़ाहिर किया था, मगर भोपाल के हबीबगंज थाने में भी उनके $िखला$फ ए$फआईआर दर्ज हो चुकी है। कांग्रेस के प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने पुलिस और अदालत से कहा है कि प्रभात झा ने राष्ट्रीय भावना को ठेस पहुंचाई है, और लोकतंत्र द्वारा स्थापित सरकार के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश की है। पता नहीं प्रभात झा को बिना मांगे यह प्रमाण पत्र देने की ज़रूरत कहां से पड़ गई? प्रभात झा मुख्मयंत्री शिवराज सिंह के सबसे विश्वासपात्र माने जाने वाले, नरेंद्र सिंह तोमर के उत्तराधिकारी यानी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, और यह भी किसी से छिपा नहीं है कि नरेंद्र सिंह तोमर और प्रभात झा के बीच भी कोई बहुत घनिष्ठ और विश्वास के रिश्ते नहीं रह गए हैं। इसका एक प्रमाण तो यही है कि जब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो रहा था, तो नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रभात झा को एक भी नाम सुझाने से इनकार कर दिया था, और प्रभात झा ने भी जो पदाधिकारी नियुक्त किए, वे आम तौर पर ऐसे माने जाते हैं, जो तोमर के प्रिय पात्रों में नहीं रहे। हार कर नरेंद्र सिंह तोमर भी कहने लगे हैं, कि उन्होंने पार्टी के नए अध्यक्ष को उनके काम में कोई बाधा नहीं पहुंचाने का $फैसला किया है। मगर बात घूम फिर कर वहीं आती है, कि मध्य प्रदेश में अगर कोई लोकतांत्रिक विधि से स्थापित सरकार हैं, तो उसके लिए योग्य पात्रों की क्या इतनी कमी पड़ गई है, कि शिवराज सिंह चौहान को अपने मंत्रिमंडल में दा$गी मंत्री रखना ज़रूरी है। ऐसे मुख्यमंत्री का क्या $फायदा जिसे मंत्रिमंडल की बैठक में उसके मंत्री पूछने लगें कि आ$िखर आपके न्याय का पैमाना क्या है? मध्य प्रदेश के निर्वाचित सांसदों से भी राज्य सरकार का रिश्ता ऐसा है, कि सांसद निधि के पैसे चंूकि जि़ला कलेक्टर को वितरित करने होते हैं, इसलिए $खास तौर पर भाजपा के सांसद अपने मतदाताओं और चुनाव क्षेत्र के नागरिकों से गालियां खाते रहते हंै। शिवराज सिंह की सरकार ने यूनियन कार्बाइड के $फैसले के वक्त सबसे पहले कमेटी बनाई थी, और न्याय की परंपरा का पालन कर के भोपाल के लोगों का हक दिलवा कर रहेंगे। इस मामले में आगे क्या हुआ, यह तो सि$र्फ सरकार को मालूम होगा।

राजनीतिक मौन में राजमाता
हृ पुष्यमित्र
ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर डेविड कैमरन अपने पहले भारतीय दौरे पर आये हुए थे। उनके कार्यक्रमों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी से मुलाकात का कार्यक्रम भी दर्ज था। मगर अ$फसोस भारतीय सत्ता के इन दोनों संविधानेतर महाशक्तियों ने अंतिम समय में कैमरन से मिलने से शिष्टता पूर्वक इनकार कर दिया। सोनिया ने जहां अपनी नासाज़ तबीयत का बहाना बनाया, वहीं राहुल एक दिन पहले अचानक कैमरन के ही मुल्क ब्रिटेन की यात्रा पर निकल गये। आ$िखर ऐसा क्यों हुआ ? अभी हाल में महंगाई को लेकर भारतीय संसद में विपक्षी सांसद ज़ोरदार हंगामा कर रहे हैं और संसद में सोनिया के बयान की मांग की जा रही है. मगर सोनिया उपलब्ध नहीं हैं। इससे पहले सीबीआई के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाये गये, पर इन आरोपों का जवाब देने के सोनिया मीडिया के सामने नहीं आईं, या उन्होंने कोई बयान भी जारी नहीं किया. इसके पहले भोपाल गैस त्रासदी प्रकरण को लेकर बड़ा बवाल मचा। उनके स्वर्गीय पति पर गंभीर आरोप लगाये गये। आपरेशन ग्रीन हंट को लेकर पार्टी के अंतर्विरोध बाहर आये, नक्सलवाद के $िखला$फ सेना के इस्तेमाल पर दिग्विजय और चिदंबरम आमने-सामने हो गये। कामनवेल्थ को लेकर मणिशंकर अय्यर ने सरकार के $िखला$फ मोर्चा खोल दिया है। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के वक्त कांग्रेस संदेश के संपादक अनिल शास्त्री ने सोनिया से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। मगर राजमाता सोनिया गांधी अंत:पुर से बाहर नहीं निकलीं। न ही उनके सुपुत्र कांग्रेस के तथाकथित युवराज राहुल गांधी ने कोई टिप्पणी की। भोपाल गैस त्रासदी के फैसले से ठीक पहले स्पेनिश लेखक ज़ैवियर मोरो अपनी किताब द रेड साड़ी के विवाद को लेकर भारत पहुंचे थे। सोनिया गांधी के जीवन पर केंद्रित इस पुस्तक में कई विवादास्पद मुद्दे टिप्पणियां थीं। मगर इस पुस्तक के $िखला$फभी दस जनपथ से कोई बयान जारी नहीं किया गया। दस जनपथ दो हाल-हाल तक भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता था, अब इक्के दुक्के कांग्रेसी अपना झगड़ा सुलझाने वहां पहुंच रहे हैं। जो वहां जाते भी हैं उन्हें कोई सटीक जवाब नहीं मिलता। आ$िखर भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण अंग और कांग्रेसी राजनीति के माई-बाप माने-जाने ये दोनों पुरोधा पिछले छह माह से कहां गुम हैं? क्या यह भारतीय राजनीति के लिये एक गंभीर सस्पेंस नहीं है ? आ$िखर इनके चुप्पी की वजह क्या है? थोड़ी देर के लिये मान लेते हैं कि यही सच होगा, मगर क्या इन हालातों में कांग्रेसी भी उन्हें इस तरह उपेक्षित छोड़ देंगे जैसा कि इन दिनों नज़र आ रहा है। यह ठीक है कि सोनिया-राहुल ने यूपीए-2 को कामकाज में दिलचस्पी कम कर दी है, मगर यूपीए-2 के पुरोधा जिन्हें मालूम है कि उन्होंने यह कुर्सी इन्हीं दो लोगों के बदौलत पाई है, क्यों इनकी खोज $खबर नहीं ले रहे? क्या मौजूदा सरकार के काम-काज से ज़ाहिर नहीं कि वे भी यह साबित करने की कोशिश में जुट गये हैं, कि कांग्रेस को इन दोनों दिग्गजों के बैशाखी की ज़रूरत नहीं। सारे $फैसले $खुद लिये जा रहे हैं। चाहे आपरेशन ग्रीन हंट हो, पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि का मसला हो, पाकिस्तान के बातचीत के बिंदू हों, या फिर मोदी से निपटने की स्ट्रैटजी। न तो किसी मसले पर उनसे सलाह ली जा रही है, और न ही उनके स्टैंड का ख्य़ाल रखा जा रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि सोनिया ने $खुद को संविधानेतर शक्ति के संबोधन से मुक्त कराने और मनमोहन सिंह को असली किंग साबित करने के लिये एक और त्याग किया है। माना जा सकता है कि राजनीति में उनके आने का उद्देश्य कांग्रेस को भारतीय राजनीति के केंद्र में फिर से स्थापित करना भर था। अब चंूकि यह लक्ष्य हासिल किया जा चुका है, इसलिये वे चुपचाप बड़ी शालीनता से $खुद को कांग्रेस की सबसे शक्तिशाली कुर्सी से अलग कर रही हैं। क्या यह सच हो सकता है ? जैसे, यह जगज़ाहिर है कि माओवाद से निबटने और पेट्रोलियम पदार्थों का कीमतों को बाजार पर छोड़ देने के $फैसलों के मामले में दोनों उन $फैसलों के $िखला$फ होते जो सरकार ने लिये, मगर इसके बावजूद सरकार ने ऐसे $फैसले बेहिचक लिये। दिग्विजय, अनिल शास्त्री और मणिशंकर अय्यर जैसे नेता संभवत: यही सोचकर अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं, कि उन्हें सोनिया और राहुल का समर्थन मिलेगा। मगर सरकार बड़ी बेरहमी से इन्हें $खामोश करने के तरीके तलाश रही है। इसका अर्थ कहीं यह तो नहीं कि कांग्रेस दो धड़ों में बंट गयी है। मौजूदा सरकार में जि़म्मेदार पदों पर काबिज़ कांग्रेसी हर हाल में सोनिया-राहुल जैसे वट वृक्षों की छाया से निकल कर अपना अस्तित्व साबित करने में जुट गयी है। हालांकि अगर वाकई ऐसा हो रहा है और कांग्रेस नेहरू-गांधी परिवार की छत्र-छाया से निकल कर आत्म निर्भर होने की कोशिश में है, तो इसे सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जाना चाहिये, मगर यहां परिस्थितियां थोड़ी अलग है। कांग्रेसी सोनिया-राहुल की छत्र-छाया से इसलिये बाहर नहीं निकल रहे, कि वे आत्मनिर्भर होना चाहते हैं, बल्कि इसलिये यह कदम उठा रहे हैं, क्योंकि उन्हें कई जनविरोधी $फैसले लेने हैं, जो वे सोनिया-राहुल के प्रभाव में रहते हुए नहीं ले सकते। चिदंबरम को खनिज संपन्न पूर्वी भारत को माओवादियों के कब्जे से मुक्त कराकर टाटा और जिंदल को सौंपना है. इस काम के लिये ज़रूरत हुई तो वे इन इलाकों में बमबारी तक करवाने में नहीं हिचकेंगे, और उन्हें मालूम है कि सोनिया या राहुल से उन्हें इस मसले पर समर्थन मिलने वाला नहीं। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को बाज़ार की ताकतों को खुश करने के लिये कई ऐसे $फैसले लेने हैं जो जनता में त्राहिमाम मचा सकते हैं. मनमोहन-मोंटक की अर्थशास्त्री जोड़ी का लक्ष्य वर्ल्ड बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोश जैसी संस्थाओं की नीतियों को भारत में लागू करना है। दोनों इन्हीं बैंकों के पूर्व कर्मी रह चुके हैं। वैसे यूपीए-2 पर वर्ल्ड बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोश के पूर्व कर्मियों का ही कब्ज़ा है। सरकार ने जनोन्मुखी वाम दलों से पहले ही पीछा छुड़ा लिया है। अब वे अपनी पार्टी की जनोन्मुखी ताकतों को साइड करने में जुटे हैं, ताकि बाज़ारोन्मुखी $फैसले लेने में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। कहा यह भी जा रहा है कि सरकार को ऐसा शेप अमेरिकी प्रभाव में दिया जा रहा ताकि भारत सरकार पूरी तरह अमेरिकी पि_ू की तरह काम करे।
लेकिन सबकुछ इतना आसान नहीं...
मगर जो कुछ भी करने की कोशिश की जा रही है वह इतना आसान नहीं। सोनिया गांधी न तो महात्मा गांधी है, जिन्होंने आज़ादी के बाद नेहरू-पटेल द्वारा साइड-लाइन किये जाने की बात चुप-चाप सह ली, और साबित कर दिया कि उन्होंने सत्ता भोगने के लिये आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी थी। सोनिया गांधी भारतीय राजनीति का वह किरदार है, जिसने लगभग डूब चुकी कांग्रेस को ऐसी राजनीतिक शक्ति में तब्दील कर दिया जो आज अजेय लगने लगी है। अगर वह इस पार्टी के लिये ऐसा करिश्मा कर सकती है, तो अपने पुत्र के राजनीतिक कैरियर के लिये जनता का रुख़ फिर से मोड़ सकती है। इसकी शुरुआत इसी महीने हो सकती है, जब उन्हें इस बार लगातार तीसरे टर्म के लिये सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की कोशिश हो। संसद के मानसून सत्र के बाद यह कार्रवाई होगी। बहुत संभव है कि सोनिया इस मौके पर $खुद ही अध्यक्ष पद स्वीकार न करे और किसी और का नाम आगे बढ़ाने की मांग कर दे। त्याग की राजनीति की माहिर खिलाड़ी सोनिया के इस कदम से पार्टी में जो उथल-पुथल मचेगी उससे मनमोहन-चिदंबरम कंपनी किस तरह निबटती है, यह देखने वाला अनुभव होगा।

Friday, July 30, 2010


फंदे में शाह, संकट में मोदी
विधि का विधान देखिए कि जो पुलिस महकमा जिस गृहमंत्री को सलाम करते नहीं थकता था, उसी महकमे को उसे सलाख़ों के पीछे पहुंचाना पड़ा... उषा चांदना
सोहराबुद्दीन और कौसरबी की $फजऱ्ी मुठभेड़ अब मोदी के गले की ऐसी हड्डी बन चुकी है, जो भाजपा को ना निगलते बन रही है, और न उगलते, क्योंकि इसी $फजऱ्ी मुठभेड़ को मोदी ने आतंकवाद करार देकर मौत के सौदागर का नाम कमाया था, और उसी नाम की बदनामी के भरोसे 2007 का विधानसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन कितने ताज्जुब की बात है कि बाद मे गुजरात सरकार ने ही सुप्रीम कोर्ट में इसे $फजऱ्ी मुठभेड़ करार दिया। अमित शाह की गिरफ़्तारी से सवाल इस बात का भी उठ रहा है, कि मोदी के राज्य में सही मायने में आतंकवाद की परिभाषा क्या है ?
भाजपा कह रही है कि उसने बड़े मकसद के लिए अमित शाह का मुद्दा छोड़ दिया है। अपने बड़े मकसद के लिए भले ही शीर्ष स्तर पर बैठे नेताओं ने गुजरात के भूतपूर्व गृहमंत्री अमित शाह का मुद्दा छोड़ दिया हो, लेकिन सीबीआई के शिकंजे में फंसे अमित शाह की पूछताछ से सच्चाई की परतें जिस तरह से एक एक कर उभरकर सामने आ रही हंै, उससे गुजरात राज्य के सामने एक सवाल यह आकर खड़ा हो गया है, कि क्या सोहराबुद्दीन के एनकाउंटर के $खूनी छीटे मोदीत्व पर भी पड़ेंगे? पूछताछ के दौरान कहीं अमित शाह उस कहावत को चरितार्थ तो नहीं करेंगे कि सनम हम तो डूबेंगे, लेकिन तुम्हें भी ले डूबेंगे? देश में यह ऐसा पहला ऐतिहासिक मामला है, जब किसी राज्य के गृहमंत्री पर हत्या, हफ़्ता उगाहने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं, और उस मंत्री पर जिसके गॉड$फादर $खुद मोदी हैं। अमित शाह की गिरफ़्तारी से क्या मोदी की उल्टी गिनती शुरू हो सकती है? क्या इस मामले से राज्य की राजनीति के समीकरण बदलेंगे?
विधि का विधान देखिए कि जो पुलिस महकमा जिस गृहमंत्री को सलाम करते नहीं थकता था, उसी महकमे को उसे सलाख़ों के पीछे पहुंचाना पड़ा। 2002 में प्रदेश में गोरधन झड़पिया के त्यागपत्र देने के बाद उन्हें यह विभाग सौंपा गया था। 2007 में अहमदाबाद के सर$खेज़ विधानसभा से वे चुनाव जीते थे, और गृहमंत्री का स्वतंत्र कार्यभार संभाला था। पूरे कार्यकाल के दौरान अमित शाह प्रदेश के गृहमंत्री होने की बजाय नरेन्द्र मोदी के सबसे विश्वस्त मंत्री के बतौर काम करते रहे। भाजपा में रहे बा$गी नेता अब यह भी कहने लगे हैं, कि अमित शाह ने जितने काम किए वह अपने लिए कम, मोदी के लिए ही ज्य़ादा किए, वह चाहे सहकारी बैंक हों या क्रिकेट का मैदान। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मोदी को और $खुद को उपाध्यक्ष पद पर आसीन अमित शाह पर डुबाए गए माधोपुरा सहकारी बैंक में उन पर वैसे भी 2.5 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है।
राज्य में अमित शाह का प्रभुत्व कितना था, इसका अंदाज़ इसी से लग सकता है कि जब भी कैबिनेट की मीटिंग में किसी विभाग को लेकर महत्वपूर्ण कमेटी बनाई जाती थी, तो केबिनेट में चार महत्वपूर्ण मंत्री होने के बावजूद भी राज्यमंत्री होते हुए भी अमित शाह 100 कमेटियों में से 90 कमेटियों में शामिल होते थे। अमित शाह जिस कैबिनेट मीटिंग को सम्बोधित करते थे, सब जानते थे कि यह गृहमंत्री अमित शाह नहीं मोदी बोल रहे हैं, लेकिन सीबीआई के फँदे में फंसने के बाद अब पुराने भाजपाई रहे शामिल सुनील ओझा का कहते हंै कि भाजपा अब भारतीय जनता पार्टी नहीं रही क्रिमिनल पार्टी हो गई है। वे कहते हैं कि भाजपा अब कैडर बेस्ड पार्टी नहीं रही। सभी महत्वपूर्ण $फैसले गान्धीनगर में होते हैं। गुजरात में संघ के जितने महत्वपूर्ण शाखा किसान संघ थीं, उसको मोदी ने तोड़ दिया। गुजरात में विहिप और बजरंग दल को निष्किय कर दिया, लेकिन इस मामले में मोदी की उल्टी गिनती ज़रुर शुरू होगी।
सच्चाई की परतों में मोदी का एक ऐसा सच भी सामने आया है, जो मोदी को भारी पड़ सकता है। वह है संजय जोशी सीडी कांड। सीबीआई की जांच के दौरान पुलिस विभाग के पीआई बालमुकुन्द चौबे ने जांच में बताया है, कि संजय जोशी की सीडी एटीएस ने ही बनाई थी। सवाल इस बात का है कि क्या इन सब मुद्दों को लेकर भाजपा के $िखला$फ ब$गावत होगी? कांग्रेस के वरिष्ट नेता अर्जुन मोडवडिय़ा का कहना है कि यह कहना असम्भव है। क्योंकि गुजरात में मोदी का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। लेकिन गुजरात में साइड ट्रेक किए गए नेता कहते हैं, कि पार्टी अगर झारखंड जैसी भूल करती है, तो पार्टी का वही हश्र होगा। लेकिन सवाल इस बात का भी उठ खड़ा हुआ है कि सोहराबुद्दीन मामले में सज़ा भोग रहे जब आईपीएस अधिकारियों को ज़मानत नहीं मिली, तो अमित शाह को कैसे मिलेगी, भले ही राम जेठमलानी जितनी कोशिश कर लें। मोदी को मालूम था कि सोहराबुद्दीन का केस उनके गले की हड्डी बना हुआ है, इसीलिए उन्होंने ही रामजेठमलानी को राज्यसभा का सदस्य बनाया। अब देखना यह है कि न्यायिक प्रक्रिया के चलते क्या आने वाले दिनों में मोदी की उल्टी गिनती शुरु होती है या मोदी बेदा$ग साबित होते है ?


कॉमनवेल्थ स्टेडियमों में कंडोम क्यों बंटेंगे ? आलोक तोमर नई दिल्ली। कांग्रेसी सांसद मणिशंकर अय्यर ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है, कि खेल पंडाल में कंडोम बांटने वाली 150 मशीनों का क्या काम है। उन्होंने इन मशीनों के लगाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा, कि ये मशीनें किस लिए लगाई जा रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कॉमनवेल्थ गेम में लोग कौन-सा खेल खेलने आ रहे है?
अय्यर ने कहा कि प्राथमिकता क्या है, एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल का आयोजन करना, या बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराना? यह विकृत प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों को बढ़ाचढ़ा कर पेश करना घिनौना है। भारत में बड़ी संख्या में युवाओं की आबादी होने के बावजूद देश खेल संपन्न राष्ट्र नहीं बन सका है। अगर हम 30,000 करोड़ रुपये राष्ट्रमंडल खेलों पर खर्च करने के बदले बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने में लगाए जाते, तो भारत पांच वर्षों में चीन की स्थिति में आ सकता था। अय्यर ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जहां सरकार को भोपाल गैस त्रासदी के पीडि़तों के लिए 1,500 करोड़ रुपये का मुआवजा घोषित करने में 25 साल लग गए, वहीं सरकार ने खेल के लिए कलमाड़ी को झट से 1,620 करोड़ रुपये दे दिए हैं। खेल गांव और पूरी दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर के आयोजन के लिए कंडोम की मशीनें लगाए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मैं इन दिनों हो रही बारिश से बहुत $खुश हूं। इसकी पहली वजह यह है कि बारिश खेती के लिए अच्छी है। दूसरी बात यह कि इससे राष्ट्रमंडल खेलों का बेड़ा $गर्क हो जाएगा।
यूपीए की पिछली सरकार में मंत्री रहे अय्यर ने कहा कि अगर राष्ट्रमंडल खेल सफल हुए तो ये लोग एशियाई खेल और अन्य दूसरे खेल भी आयोजित करेंगे। इसलिए इस खेल का बेड़ा $गर्क हो जाए तो मुझे $खुशी होगी। दूसरी ओर कलमाडी ने अय्यर को राष्ट्रविरोधी करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर अय्यर खेल मंत्री बने रह गए होते, तो भारत कभी भी खेल का आयोजन नहीं कर पाता। कलमाड़ी $खुद कांग्रेसी नेता हैं। कलमाड़ी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर कहा कि खेल इसलिए संभव हो पा रहे हैं, क्योंकि एम.एस.गिल खेल मंत्री हैं। वहीं बीजेपी ने कहा है कि वह खेल संबंधी परियोजनाओं के निर्माण कार्य में हो रही देरी के मुद्दे को संसद में उठाएंगी।

KHABARYAAR HINDI WEEKLY

खबरयार

खबरयार हिन्दी साप्ताहिक भोपाल
रंगीन पृष्ठ 16 रूपये 8 फी प्रति
शुल्क : वार्षिक रूपये 400/-
विज्ञापन दर प्रति वर्ग से. मी. : रूपये 20/- रंगीन रूपये 24/-

चिट्ठाजगत

चिट्ठाजगत

Followers